Follow Us:

Dj पर डांस कवर कर रहे फोटोग्राफर को लगी गोली, मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

पंजाब में होश‍ियारपुर ज‍िले के गांव हरदोथला में गुरुवार शाम शादी का माहौल उस समय गम में बदल गया, जब लड़की के भाई रिपुदमन सिंह हुंदल से बंदूक लोड करते समय गोली चल गई। गोली सीधे सामने खड़े फोटोग्राफर को लगी, ज‍िससे मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरा परिवार फरार हो गया है। शादी शुक्रवार सुबह होनी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, गुरुवार को शादी की एक रस्म 'जागो' हो रही थी। डीजे पर दुल्हन के घरवाले और र‍िश्तेदार डांस कर रहे थे। इन्हीं पलों को एक फोटोग्राफर अपने कैमरे में र‍िकॉर्ड कर रहा था। फोटोग्राफर को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोष‍ित कर द‍िया। मृतक की पहचान मंसूरपुर (मुकेरियां) के जसपाल सिंह के रूप में हुई है।  मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था।

हालांकि मृतक के साथी फोटोग्राफर सुखचैन सिंह ने बताया कि उसे गांव हरदोथला में शादी की फोटो खींचने का ऑर्डर मिला था। चार दिनों से उसने अपने साथ दो और फोटोग्राफर जसपाल सिंह और अतुल को फोटोग्राफी के ल‍िए बुलाया हुआ था।