Follow Us:

पुलिस ने निजी बस में सफर कर रहे व्यक्ति से बरामद की 776 ग्राम चरस

समाचार फर्स्ट |

सुंदरनगर पुलिस ने नेशनल हाईवे-21 पर निजी बस में सवार एक व्यक्ति को 776 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शशिपाल (52) पुत्र प्रेम लाल निवासी गांब छकोह , बरमाणा जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सुंदरनगर पुलिस ने थाना प्रभारी गुरबचन सिंह के नेतृत्व में नेशनल हाईवे-21 पर नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस ने एक निजी बस HP 63C-4085 को जांच के लिए रोका। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बस में सवार एक व्यक्ति से 776 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।