Follow Us:

चंबा: सरू के पास खाई में गिरी कार, 3 की मौत

नवनीत बत्ता |

चंबा जिला के सरू के पास रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक कार खाई में जा गिरी। जानकारी के अनुसार हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि हादसे के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे में गाड़ी का परखच्चे उड़ गए हैं। पुलिस को घटना की जानकारी दी जा चुकी है। फिलहाल स्थानीय लोग ही बचाव कार्य में लगे हुए हैं।