Follow Us:

ऊना: वेटरों ने चुराए थे शादी में गहने, पुलिस ने किया मामला दर्ज

रविंद्र |

ऊना के तहत बहडाला के एक निजी मैरिज पैलेस में शादी समारोह से सोने के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की इस वारदात में वेटरों की स्लिंप्तता मिली है। जिनको हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपियों ने प्राथमिक जांच में अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। आरोपियों से सोने के गहने भी बरामद कर लिये गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हमीरपुर के भोरंज निवासी रणजीत सिंह अपनी बेटी की शादी के लिए बहडाला स्थित एक निजी होटल को बुक किया हुआ था। बुधवार को शादी समारोह चल रहा था। परिवारक सदस्य शादी समारोह में व्यस्त थे। इसी बीच पारिवारिक सदस्यों ने सोने के गहने एक कमरे में रख दिये और शादी में व्यस्त हो गए। जब कमरा देखा तो ताला टूटा हुआ था और कमरे से सोने के गहने गायब थे। जिस पर पीड़ित परिवार को झटका लगा। सोने के आभूषणों की कीमत करीब 5 लाख बताई जा रही है। जिसमें सोने की अंगूठी, टॉप्स सहित अन्य जेवरात थे। मामले की सूचना होटल मालिक को दी गयी। जिस पर पुलिस को बुलाया गया।

पुलिस ने एसएचओ सर्वजीत सिंह के नेतृत्व में घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। शक के आधार पर जब दो वेटरों निवासी करतारपुर से गहन पूछताछ की गई। तो दोनों ने चोरी की बात कबूल कर ली।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने चोरी के बाद गहनों को छत पर छुपाकर रखा था। जिनको पुलिस की मदद से ढूंढ निकाला गया। उधर एसएचओ सर्वजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ की तो गहने बरामद कर लिए गए। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

होटल मालिक की सूझबूझ ने पकड़वाए शातिर

होटल मालिक को जैसे ही चोरी होने की सूचना मिली तो तुरंत मामले के बारे में पुलिस को अवगत करवाया। उन्होंने सबसे पहले वेटरों पर शक जाहिर किया जिस पर पुलिस को सफलता भी मिली।