Follow Us:

शिमला: एक बार फिर से बर्फबारी का दौर हुआ शुरू, सुबह से लगातार हो रही बारिश-बर्फबारी

पी. चंद |

राजधानी शिमला सहित प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक बार फिर से ताजा बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। सुबह से ही प्रदेश के कई क्षेत्रों में बर्फ के फाहे गिरने शुरू हो गए हैं। शिमला में भी सुबह से ही बर्फबारी का दौर चल रहा है। ताजा बर्फबारी से प्रदेश एक बार फिर से शीत लहर की चपेट में आ गया है।

वहीं लोगों को कड़ाके की ठंड से भी गुजरना पड़ रहा है। ताजा बर्फबारी से प्रदेश के लोगों की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ गई है। 2 दिन पहले हुए भारी हिमपात के बाद लोग अब थोड़ी राहत महसूस कर रहे थे लेकिन ताजा बर्फबारी ने लोगों को फिर से मुश्किल में डाल दिया है। बर्फबारी के कारण प्रदेश की कई सड़के बंद हो चुकी हैं जिससे लोगों को यातायात की सुविधा से महरूम रहना पड़ रहा है।