Follow Us:

चंबा: गहरी खाई में गिरी ऑल्टो, 1 की मौके पर मौत- 2 घायल

मृत्युंजय पुरी, चंबा |

चंबा के सलूणी में दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में एक ऑल्टो कार नं HP-73-5548 अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयंकर था कि कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक की पहचान दिनेश (50) निवासी मांझली पंचायत के रूप में की गई है वहीं, महिंद्र सिंह निवासी मांझली और उमेद सिंह निवासी बियुला गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार हादसे के समय कार में 3 लोग सवार थे। घायलों को इलाज के लिए चंबा अस्पताल में भर्ती करवाया गय़ा है जहां से एक घायल को गंभीर हालत के चलते टांडा रेफर किया गया है। हादसा सलूणी-हुट्टा मार्ग पर पेश आया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।