Follow Us:

जलोड़ी दर्रे को पैदल पार कर रहा युवक बर्फबारी में फंसा, रेस्कयू कर बचाया

गौरव, कुल्लू |

कुल्लू जिला के बंजार उपमंडल में भारी बर्फबारी के बीच एक युवक जलोड़ी दर्रे को पैदल पार करने निकला। लेकिन भारी बर्फबारी के कारण युवक जलोडी दर्दे से आधा किलोमीटर पिछ ही फंस गया। इसके बाद युवक ने अपने परिजनों से संपर्क किया। युवक की पहचान सुनील कुमार निवासी आनी के रूप में की गई है। सुनील के बर्फ में फंसे होने की सूचना मिलते ही उसके परिजनों ने प्रशासन से मदद मांगी।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन का रेश्कयू दल और सुनील के परिजन रेस्कयू करने निकले। प्रशासन ने सुनील का सेस्कयू कर उस जलोड़ी में मंदिर की एक सराय में पहुंचाय। इस बारे में जानकारी देते हुए एसडीएम बंजार मनी राम भारद्वाज ने बताया कि आनी का एक युवक सुनील कुमार दोपहर के समय मौसम साफ होने के बाद जलोडी दर्रे को पैदल पार करने के लिए निकला था जिसके बाद शाम के समय मौसम खराब हो गया और सुनील कुमार जलोड़ी दर्रे से आधा किलोमीटर पिछे फंस गया। जिसे बाद में प्रशासन ने रेस्कयू टीम को भेजा और सुनील कुमार को रेस्कयू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

उन्होंने कहा कि सुनील कुमार अब स्वस्थ है ठंड से उसकी हालत खराब हुई थी और से बाद गर्म पानी और तंदूर के पास आग राहत दी गई है। सुनील कुमार से उनकी बात हो गई है और सुनील कुमार के परिजन को भी इसकी सूचना दी गई है। उन्होने कहा कि मौसम के मिजाज को देखते हुए कोई भी व्यक्ति जलोड़ी दर्रे को पार ना करें जिससे कोई जानमाल का नुक्सान ना हो सके।