Follow Us:

बिलासपुर: आग की भेंट चढ़ा 8 कमरों का मकान, लाखों का नुकसान

समाचार फर्स्ट डेस्क |

बिलासपुर के अंतर्गत बरमाणा की पंजगाई पंचायत में भीषण अग्निकांड का मामला सामने आया है। अग्निकांड की इस घटना में 8 कमरों का एक मकान जलकर राख होगा। अग्निकांड की इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है लेकिन हादसे में पीड़ित परिवार का लाखों का सामान जलकर राख हो गया। हादसा शुक्रवार देर रात को पेश आया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार गुगाघाट गांव के निवासी मस्त राम के घर में शुक्रवार देर रात को अचानक आग लग गई। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। घटना के बारे में पता चलने पर परिवार से सभी सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचाई और फायर ब्रिगेड की टीम को घटना के बारे में सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था।