Follow Us:

शिमला: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 1 की मौत 4 घायल

समाचार फर्स्ट |

शिमला के ठियोग उपमण्डल के मतियाना इलाके में एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान लोकराज (37) के रूप में हुई। घायलों में ब्रह्मानन्द शर्मा, विजय शर्मा, तुलसी राज और कला शर्मा शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। हादसा शनिवार देर शाम चूंड के पास पेश आया है।

जानकारी के अनुसार हादसे के समय सभी कार सवार अपने गांव लौट रहे थे। इसी बीच चूंडु के पास उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को खाई से बाहर निकालकर ठियोग अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चालक लोकराज को मृत घोषित कर दिया।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ठियोग आरएल बंसल ने बताया कि पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को शौंप दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।