Follow Us:

सोलन: पलटने के बाद खंबे से टकराई HRTC बस, 2 घायल PGI रेफर

पी. चंद |

सोलन जिले में एचआरटीसी की बस हादसे का शिकार हुई है। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, नालागढ़ के बागबानियां में यह हादसा हुआ है।  एचआरटीसी अनियंत्रित होकर पलट गई और फिर खंभे से टकरा गई। बस में कुल 25 लोग सवार थे। दो घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।