Follow Us:

शिमला: सुन्नी में आगजनी से दो मंजिला मकान जलकर राख

पी. चंद, शिमला |

शिमला के सुन्नी में आगजनी से दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर जगदीश गुप्ता तहसील सुन्नी जिला शिमला के दो मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

आगजनी की सूचना मिलते ही अग्निशमन, पुलिस और स्थानीय प्रशासन विभाग तुरन्त मौके पर पहुंचे है। सूचना के मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है। इस आगजनी में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।