Follow Us:

कुल्लू: तोष में रेस्टोरेंट चढ़ा आग की भेंट, अढ़ाई लाख का नुक्सान

गौरव, कुल्लू |

मणिकर्ण घाटी के तोष में एक रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई। आगजनी की इस घटना में करीब अढ़ाई लाख रुपए के नुक्सान होने का अनुमान लगाया गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन इस घटना में मामा मिंया नाम के इस रेस्टोरेंट संचालक को लाखों का नुक्सान हुआ है।

स्थानीय लोगों ने हालांकि आगजनी घटना पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन तब विकराल रूप धारण कर चुकी आग के आगे ग्रामीणों का यह प्रयास विफल रहा। लिहाजा रेस्टोरेंट संचालक शेर सिंह निवासी नेपाल को इस घटना में अढ़ाई लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। बरशैणी पंचायत प्रधान जय सिंह ने बताया कि मामा मियां रेस्टोरेंट में पेशआई इस आगजनी की घटना में करीब अढ़ाई लाख का नुक्सान हुआ है जिसकी जानकारी प्रशासन को भी दी गई है।