Follow Us:

रिकांगपिओ से रामपुर आ रही निजी बस डंगे से टकराई, 15 यात्री घायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जिला किन्नौर के रिकांगपिओ में एक निजी बस अनियंत्रित हो गई। हादसे में बस में सवार 15 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर को किनफेड बस नंबर (HP 25B 0227) रिकांगपिओ से रामपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान पोवारी कैंची के पास पहुंचते ही बस अनियंत्रित हो गई। गनीमत रही कि बस अनियंत्रित होकर डंगे से टकरा गई जिससे बड़ी दुर्घटना होने से टल गई।

बताया जा रहा है कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं। हादसे के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।