Follow Us:

सुरजीत भरमौरी बने अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक

मृत्युंजय पुरी |

सुरजीत भरमौरी को अखिल भारतीय युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया है। AICC सचिव कृष्णा अल्वारु, राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चन्द यादव और उपाध्यक्ष श्रीनिवास ने इसकी नियुक्ति की घोषणा की है।

सुरजीत भरमौरी ने राष्ट्रीय संयोजक बनाये जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी के साथ साथ राष्ट्रीय इंचार्ज युवा कांग्रेस कृष्णा अलावरु, राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीनिवास, हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी जगदेव गागा, हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर को धन्यवाद दिया है । इसके अलावा सुरजीत भरमौरी ने विशेष तौर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री जीएस बाली, युवा नेता AICC के सदस्य और प्रदेश महासचिव रघुबीर सिंह बाली का भी धन्यवाद किया है।

बतौर राष्ट्रीय सचिव प्रभारी दे चुके हैं सेवाएं

सुरजीत भरमौरी हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र भरमौर विधानसभा की अतिदुर्गम पंचायत औरा फाटी के तियु्ला गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता बलि राम मिस्त्री और बड़े भाई शिक्षक हैं। राहुल गांधी की पसंद सुरजीत भरमौरी NSUI में बतौर राष्ट्रीय सचिव प्रभारी असम, अरुणाचल, मेघालय, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़, छतीसगढ़, 6 साल तक अपनी सेवाएं पार्टी को दे चुके हैं।