Follow Us:

कांगड़ा: 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी निजी बस, घायल टांडा रेफर

मृत्युंजय पुरी |

कांगड़ा में गोपालपुर के पास सुबह करीब 9 बजे हादसा पेश आया है। हादसे में एक निजी जोहार बस जो पालमपुर से धर्मशाला जा रही थी, घमारता मोड़ पर अनियंत्रित होकर 100 फीट नीचे खाई में उतर गई।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में 30 से 35 लोग सवार थे। घायलों को उपचार के लिए गोपालपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां से 4 गंभीर घायलों को टांडा रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।