Follow Us:

धर्मशाला में मजदूर विरोधी नीतियों पर फूटा मजदूरों का गुस्सा

मृत्युंजय पूरी, धर्मशाला |

धर्मशाला में मजदूर यूनियन ने सोमवार को प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मजदूर यूनियन ने प्रशासन से 200 दिन के रोजगार की मांग की है। विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने प्रशासन से 225 दिहाड़ी देने की मांग की है। मजदूर यूनियन ने लेवर और श्रम विभाग के खिलाफ मांगों को लेकर डीसी ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

उन्होंने मांग की है कि श्रम बोर्ड में पंजीकरण के लिए मनरेगा मजदूरों के 50 दिन किए जाए। विरोध प्रदर्शन में हजारों महिलाएं डीसी ऑफिस का घेराव करने के लिए पहुंची।