Follow Us:

नालागढ़: पिंजौर में पलटी निजी बस, बस सवार 35 सवारियां घायल

पी. चंद |

नालागढ़ की एक फार्मा फैक्ट्री की निजी बस पिंजौर के पास चरणीय नाम की जगह पर पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 35 सवारियां सवार थीं सभी सवारियां घायल हुई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए पंचकूला के सेक्टर -6 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बताय़ा जा रहा है कि सभी बस सवार जीरकपुर में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे जहां से वापस नालागढ़ की तरफ आते हुए रास्ते में हादसा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।