Follow Us:

देवभूमि में नहीं थम रहा नशे का कारोबार, स्मैक सहित एक युवक गिरफ्तार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश में नशा किस कदर अपने पांव पसार रहा है यह किसी से छुपा नहीं है। नशे का काला कारोबार करने वालों में जब तक खाकी का खौफ नहीं होगा तब तक इन पर लगाम लगा पाना संभव नहीं है। इसी कड़ी में सिरमौर पुलिस ने एक युवक को स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। युवक के कब्जे से 17.69 ग्राम स्मैक बरामद की है।

जानकारी के अनुसार सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के तहत माजरा पुलिस ने एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई अमल में लाई है। इस दौरान पुलिस ने 29 वर्षीय अभिषेक निवासी धौला कुआं को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि आखिर युवक ये स्मैक कहां से लाया था। पुलिस इस मामले में गहनता से तफ्तीश कर रही है।