Follow Us:

शराब के नशे में चूर बेटे ने किया बिमार मां से दुष्कर्म, मामला दर्ज

समाचार फर्स्ट डेस्क |

आंध्र प्रदेश के कृष्‍णा जिले से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने शराब के नशे में चूर होकर अपनी 86 साल की मां से दुष्कर्म कर दिया। इस घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब उनके पड़ोसी घर में आए और बिस्तर पर पड़ी बीमार महिला रोती हुई दिखाई दी।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आरोपी अकुनुरू गांव का रहने वाला है और वह लॉरी ड्राइवर का काम करता है। शिकायत दर्ज होने के बाद से वह फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि घटना के दिन 48 साल का आरोपी काम से घर लौटा वह शराब के नशे में चूर था। उस दिन घर पर कोई नहीं था। उसकी बीमार मां बिस्तर पर पड़ी थी। आरोपी ने नशे में मां के साथ रेप किया। मां शरीर से कमजोर होने के कारण उसका विरोध नहीं कर पाई और बिस्तर पर पड़ी रही।

वह दर्द से तड़पती रही और उसकी रोने की आवाज सुनकर जब पड़ोसी घर पर आए तो उन्हें महिला ने रेप की घटना के बारे में बताया। फिर एक सामजिक कार्यकर्ता की मदद से मामला दर्ज करवाया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी का घटना से 2 दिन पहले ही मां से झगड़ा हुआ था।

वह नाराज होकर घर से निकला और उड़ीसा चला गया था। वहां से लौटने के बाद उसने शराब पी। घर पर कोई ना होने पर उसने मां के साथ रेप किया। इस बारे में सर्किल इंस्‍पेक्‍टर पी काशी विश्‍वनाथ ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल में महिला से रेप की भी पुष्टि हुई है। आरोपी शादीशुदा है उसके दो बच्चे भी हैं। वह अपने भाइयों के साथ घर पर रहता था, लेकिन घटना के वक्त घर पर कोई मौजूद नहीं था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।