Follow Us:

टोरेंट फार्मा कंपनी के मजदूरों पर जानलेवा हमला, कई मजदूर घायल

पी. चंद |

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में टोरेंट फार्मा कंपनी के मजदूरों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में करीब एक दर्जन से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को सिविल अस्पताल बद्दी में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मजदूर यूनियन द्वार कंपनी के गेट के बाहर झंडा लगाने को लेकर यूनियन और प्रबंधन के बीच विवाद पैदा हो गया। इस दौरान कुछ लोगों ने आकर इन मजदूरों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक दर्जन के करीब मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पुहंची और मामले को शांत किया।

उधर, मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रबंधन ने स्थानीय गुंडों से मिलकर उनपर ये जानलेवा हमला करवाया है।