Follow Us:

बस टाइमिंग पर भिड़े निजी बस चालक, तेजधार हथियार से किया वार

पी. चंद |

सोलन के नालागढ़ में एक निजी बस चालक ने दूसरे बस चालक पर तेज़धार हथियार से हमला बोल दिया। पीड़ित चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है औऱ उसे नालागढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

झगड़े का कारण बस टाइमिंग बताया जा रहा है। पहले सिर्फ़ बहसबाजी होती रही और देखते ही देखते बहजबाजी यहां तक पहुंच गई कि दोनों चालक आपस में झगड़ने लगे। इसी बीच एक चालक ने तेजधार हथियार से दूसरे पर हमला कर दिया। ये कोई पहली बार नहीं जब हिमाचल में ऐसा हो रहा है। आए दिन प्रदेश के तमाम बस स्टोप्स पर बस चालक आपस में लड़ते रहते हैं।