Follow Us:

ऊना: पुल के नीचे मिला प्रवासी व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

रविंदर, ऊना |

ऊना के गगरेट के पास स्वां नदी के पुल के नीचे एक प्रवासी का शव मिला है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के लोभी राम (36) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रीजनल अस्पताल ऊना भेज दिया है। वहीं, घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक रविवार को कुछ लोगों ने स्वां नदी के पुल के नीचे एक व्यक्ति को गिरा हुआ देखा। उन्होंने फौरन इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं, आसपास क्षेत्रों में पूछताछ करने पर मृतक की शिनाख्त लोभी राम के रूप में की गई।

बताया जा रहा है कि लोभी राम शराब पीकर वहां गिर गया था, इसी दौरान मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी अंब मनोज ज वाल ने बताया कि पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।