Follow Us:

हमीरपुर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी

कमल कृष्ण |

हमीरपुर के डुग्गा के पास  एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। जानकारी के मुताबिक सुबह शव पड़ा देख तुरंत लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर जाकर छानबीन कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की उम्र 45 साल के करीब बताई जा रही है। मृतक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है और मौत के कारणों का भी कोई पता नहीं चल पाया है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है।