Follow Us:

मौसम अलर्ट: प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा बारिश-बर्फबारी का दौर

पी. चंद, शिमला |

मौसम विभाग शिमला ने आज प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है। वहीं 28 फरवरी से 1 मार्च तक मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 2 और 3 मार्च को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होगी। साथ ही 2 मार्च को कई स्थानों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की भी संभावना जताई है।

प्रदेश में पिछले कई दिनों से बारिश-बर्फबारी का दौर जारी है। मंगलवार को भी प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई जबकि निचले इलाकों में बारिश हुई है। प्रदेश में हुई बारिश से कई जगहों पर भूस्खलन और हिमखंड गिरने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 3 मार्च तक मौसम खराब रहने की संभावना हैं।