Follow Us:

कांगड़ा: ज्वाली में दिखा संदिग्ध व्यक्ति, पुलिस ने हिरासत में लिया

मृत्युंजय पूरी |

जिला कांगड़ा के ज्वाली में एक संदिग्ध व्यक्ति देखा गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस से संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी ज्वाली ज्ञान चंद ने कहा कि पुलिस ने एक संदिध व्यक्ति को  हिरासत में  लिया है और पूछताछ की जा रही है।

डीएसपी ने कहा  कि संदिग्ध शातिर दिमाग का है और सवालों का जवाब सही ढ़ग से नहीं दे रहा है और सिर्फ अलाह-अलाह ही बोल रहा है। उन्होंने बताया कि  संदिग्ध ने कल एक महिला को चार लोगों का खाना बनाने को कहा था।