Follow Us:

हिमाचल प्रदेश सचिवालय के पास बरामद हुआ होमगार्ड जवान का शव, जांच में जुटी पुलिस

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश सचिवालय के पास 38 साल के होमगार्ड जवान का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है औऱ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान ज्ञान शर्मा पुत्र सुंदर सिंह निवासी गांव खलांदो तहसील शिलाई जिला सिरमौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक हिमाचल प्रदेश सतर्कता विभाग में कार्यरत था। पुलिस ने धारा 174 Cr.PC के तहत केस दर्ज कर लिया है और मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।