Follow Us:

प्रदेश कांग्रेस कमेटी का वायु सेना को सैल्यूट, कहा- पायलट अभिनंदन के पराक्रम पर देश को गर्व

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आतंकवाद के खिलाफ भारतीय  सेना के पराक्रम की सराहना करते हुए कहा है कि देश के पायलट अभिनदंन की पाकिस्तान से सकुशल रिहाई पर भारत को अपनी सेना पर गर्व है। उन्होंने पायलट अभिनंदन के आदम साहस को सैल्यूट करते हुए कहा कि पायलट अभिनंदन ने अपने धैर्य और साहस का जो परिचय दिया है। कांग्रेस को उन पर और भारत की सेना पर नाज है।                                                                 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिये सभी देशवासी एकजुट है। इसी एकजुटता का प्रमाण है कि पुलवाe में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में आतंकियों के खिलाफ बदले की आग जल रही है।देश को भारतीये सेना पर गर्व है,जिसने पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकानों को ध्वस्त किया।    

कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है के भारत की सैन्य हमारी असली ताकत है,जो दिन रात देश की रक्षा में जुटी रहती है।कांग्रेस इन रक्षा बलो को सैल्यूट करती है।