Follow Us:

मनाली: घाटी में एक बार फिर हुई बर्फबारी, 4 से 5 इंच तक की गई रिकॉर्ड

पी. चंद |

प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम का सितम थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल मौसम ने 25 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है। इसी कड़ी में शनिवार शाम को प्रदेश के मनाली में 4 से 5 इंच तक ताजा बर्फबारी हुई है। जिससे की यातायात के साथ-साथ इलाके में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।
 
जानकारी के अनुसार पूरी घाटी शीत लहर की चपेट में है और इस मर्तबा हिमाचल में बारिश और बर्फ़बारी ने पिछले 25 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है।