Follow Us:

प्रदेश में मौसम का बदला मिज़ाज़, पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानों में बढ़ी ठंड

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को भी शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। इसी कड़ी में शिमला में एक बार फिर मौसम बदला है। यहां बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से शीतलहर भी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने कहा कि इस हफ्ते भी कढ़ाके की ठंड रहेगी क्योंकि और ज्यादा बर्फबारी होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि, ‘‘पिछले हफ्ते हुई बर्फबारी और बारिश की वजह से राज्य में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आई है। क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बुधवार को बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।’’

शिमला में सोमवार को न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है जबकि मनाली में 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो अभी भी बर्फ की चादर में लिपटा हुआ है। पिछले 24 घंटों में बर्फबारी हुई और न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि धर्मशाला में 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।