Follow Us:

गलेशियर में लापता जवानों का 15वें दिन भी नहीं लगा सुराग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

समाचार फर्स्ट डेस्क |

किन्नौर के नमज्ञा डोगरी में ग्लेशियर की चपेट में आए जवानों का सुबह से ही सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। सर्च ऑपरेशन में सैकड़ों की संख्या में जवान लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि घटना स्थल पर चंडीगढ़ से आया आर्मी जवान भी मौजूद है।

बता दें कि पुह उपमंडल के नमज्ञा डोगरी नाम की जगह पर बुधवार 20 फरवरी को ग्लेशियर की चपेट में 6 जवान आए थे। जिनमें से 3 जवानों के शव बरामद कर लिए गए थे। जबकि 3 जवान अभी भी लापता हैं। बुधवार को सुबह से ही सर्च आपरेशन शुरू कर दिया गया है।15वें दिन भी 3 लापता जवानों का कुछ पता नहीं चल पा रहा है।

लापता जवानों की खोज में इलेक्ट्रॉनिक रडार डिटेक्टर, मैटल डिटेक्टर व खोजी कुत्ते का इस्तेमाल किया जा रहा है। बर्फ को करीब 5 से 6 फीट गहरा खोद कर लंबी पट्टी बनाई जा रही है, ताकि इसमें खोजी कुत्ते के अलावा इलैक्ट्रॉनिक रडार के जरिए जवानों को तलाशा जा सके।