Follow Us:

बारिश के बाद कई इलाकों में लैंडस्लाइड, कुल्लू में 3 पंचायतों से संपर्क कटा

ग़ौरव |

प्रदेश में पिछले कल गुरुवार को हुई बारिश के बाद कई जगहों पर लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आई हैं। चंबा के बाद कुल्लू के सैंज घाटी में भी लैंडस्लाइड की ख़बर हैं, जिससे 3 पंचायतों से पूरी तरह से संपर्क कट गया है। भूस्खलन के कारण शेंशर, देहुरीधार, गाड़ापारली पंचायत के करीब 80 गांव के को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग यातायात के लिए बंद पड़ गया है और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के मुताबिक, सैंज घाटी के शेंशर, देहुरीधार, गाड़ापारली पंचायत में जगह-जगह पर ताजा भूस्खलन के बाद-बाद बड़ी बड़ी चट्टानें सड़क पर गिरीं, जिससे यातायात पूरी तरह से अवरूद्व हो गया है और 3 पंचायतों का संपर्क टूट गया है। क्षेत्रों में सैकड़ों स्कूली छात्रों को आवाजाही के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही भूस्खलन के कारण हेम राज, राज कुमार, जवाहर लाल तीन भाईयों की जमीन को भी भारी नुक्सान पहुंचा है। इसमें 2 दर्जन सेब और नाशपती के पेड़ भी इसकी जद में आ गए हैं।