Follow Us:

सोलन: बस औऱ बाइक में भिड़ंत, 2 लोगों की हालत गंभीर

पी. चंद |

जिला सोलन के सोनाघाट (चायल) में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा पेश आया है। हादसे में तेज़ रफ़्तार बाइक सवार बस के साथ टकरा गए। हादसा इतना जोरदार था कि 2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि हादसा किस वजह से हुआ है इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है।

जानकारी के अनुसार हादसे में घायल दोनों व्यक्तियों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।