Follow Us:

पाइप चोर गिरोह के 5 सदस्य सोलन से गिरफ्तार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

सुंदर नगर के तहत पाइप चोर गिरोह पुलिस ने सोलन जिला के अर्की से गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी सुंदर नगर तरनजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गत वर्ष उक्त चोरों ने आईपीएच विभाग के कांगू स्टोर से पौने दो लाख के तकरीबन सरकारी पाइपों के ऊपर हाथ साफ कर गए थे। जिन्हें सोलन जिला के अरकी से गिरफ्तार कर लिया गया है। इनकी शिनाख्त हो गई है उन्हें बताया कि चोरों को हिरासत में ले लिया है। आगामी कार्यवाही के लिए कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

 जानकारी के अनुसार पुलिस हिरासत में लिए गए 5 चोरों को पुलिस थाना सुंदर नगर में रपट दर्ज कर दी गई है। उक्त 5 चोर राजस्थान और लुधियाना से संबंधित हैं और लेबर का काम करते हैं। मामले की जांच सलापड चौकी प्रभारी एएसआई राजेंद्र ठाकुर कर रहे हैं। ठाकुर ने बताया कि इस मामले में गुरमीत शंकर भंवर कुशाल और तार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन्हें जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।