Follow Us:

मौसम के बिगड़े मिजाज, मनाली में फिर हुई बर्फ़बारी

पी. चंद |

मार्च महीना खत्म होने को आया है लेकिन बिगड़ैल मौसम बदलने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार शाम को मनाली में फिर से बर्फ़ गिरी है। कल से ही मनाली और आसपास के इलाके में बारिश का दौर चला हुआ था जोकि देर रात बर्फ़बारी में तब्दील हो गया।

जानकारी के अनुसार मनाली में अभी तक 2 इंच बर्फ़बारी हो चुकी है जबकि सोलंग वैली में करीब 6 इंच बर्फ़बारी हुई है। बर्फ़बारी के चलते क्षेत्र में रात से बिजली भी गुल है।