Follow Us:

जम्मू: डोडा में भूस्खलन की चपेट में आया ट्रक, दो लोगों की

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जम्मू के गंडोल तहसील के ठठेरी खिलोत्रन रोड पर पियाकुल काहरा में भूस्खलन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि शुक्रवार रात भूस्खलन की चपेट में आने से एक ट्रक  (JK02AC-5185) के चालक सहित दो लोगों की मौत  हो गई। इन दिनों इलाके में लगातार भूस्खलन हो रहा है।

मृतकों की पहचान ड्राइवर शहजाद अहमद (27), पुत्र मोहम्मद सलीम बेग, निवासी चिरल्ला और कंडक्टर मोहम्मद आरीफ (22) निवासी किश्तवाड़ के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा बताया गया कि, चालक का शव देर रात करीब तीन बजे घटनास्थल से बरामद किया गया और आरिफ का शव शनिवार सुबह करीब सात बजे मिला। दोनों शवों को औपचारिकताएं पूरी करने के लिए थथरी के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।