Follow Us:

मैक्लोडगंज से डलहौज़ी जा रही पर्यटकों की बस पलटी, एक युवती घायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

कोलकाता  से हिमाचल घूमने पहुंचे पर्यटकों  से भरी एक मिनी बस सड़क किनारे ही पलट गई। हादसा रविवार सुबह हुआ। मैक्लोडगंज से डलहौज़ी जा रही पर्यटकों की एक मिनी बस अनियंत्रित होकर खड़ा डंडा मार्ग पर पलट गई। इस हादसे में एक लड़की को चोटें आईं हैं।

मिनी बस को कोलकाता के पर्यटकों ने हिमाचल घूमने के लिए किराए पर लिया था। मैक्लोडगंज घूमने के बाद रविवार सुबह ये पर्यटक डलहौज़ी जा रहे थे लेकिन इसी दौरान खड़ा डंडा मार्ग पर यह बस अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में बस में सवार एक लड़की को चोटें आई हैं। लड़की को उपचार के लिए जोनल अस्पताल धर्मशाला में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस ने गाड़ी के ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बस की स्पीड अधिक थी और मोड़ पर चालक पर बस से नियंत्रण खो बैठा और यह वह सड़क किनारे ही पलट गई। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग एकदम से सहायता के लिए पहुंच गये।