Follow Us:

हमीरपुर: हार्ट अटैक से नेवी जवान की मौत, 10 दिन की छुट्टी पर आया था घर

रमित शर्मा |

जिला हमीरपुर के उपमंडल भोरंज के गांव घुमारवीं में 23 साल के नेवी सैनिक की हार्टअटैक से मौत हो गई। नौजवान की अचानक मौत होने से क्षेत्र में मातम का माहौल छाया हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। लेकिन पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है।

जानकारी अनुसार भोरंज के गांव घुमारवीं डाकघर लगमनवी तहसील भोरंज जिला हमीरपुर का विवेक शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा जोकि नेवी में विशाखापट्टनम में तैनात था। कुछ दिन पहले ही 10 दिन की छुट्टी घर आया हुआ था। रात को खाना खाकर अपने कमरे में सोया हुआ था जब घर वालों ने सुबह चाय देने के लिए दरवाजा खुलवाना चाहा तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। घर वालों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो युवक मृत पड़ा हुआ था।

इस बारे में एसएचओ भोरंज कुलवंत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया से युवक की मौत हार्टअटैक के कारण लग रही है। शव का पोस्टमार्टम हमीरपुर अस्पताल में करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा आगे की छानबीन जारी है।