Follow Us:

सिरमौर: घास लेने जा रही महिला के साथ जीजा-साले ने किया दुष्कर्म

राकेस नंदन |

सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह में एक महिला से सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां संगड़ाह इलाके के दूरदराज गांव में दो लोगों ने मिलकर एक विधवा महिला के साथ गैंगरेप किया है। मामला 25 मार्च दोपहर बाद का है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार उपमंडल संगड़ाह के एक गांव की विधवा महिला घास लेने जा रही थी। इस दौरान आरोपियों ने महिला को अपने घर बुलाया और जीजा-साले ने मिलकर उससे साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि वह घास लेने जा रही थी तो रास्ते में जीजा-साले ने उसे अपने घर बुलाया। इसके बाद कमरे में ही जबरदस्ती उससे दुष्कर्म को अंजाम दिया। महिला का यह भी आरोप है कि दोनों ने इसे तीन से चार घंटे तक कमरे में रखा। शाम के समय जब वह घर पहुंची तो यह बात परिजनों को बताई। इसके बाद महिला के बेटे और बहू ने पुलिस थाना संगड़ाह में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।