जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर शनिवार सुबह एक सेंट्रो कार में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के चलते कार में आग लग गई। घटना जवाहर टनल के पार बनिहाल के पास हुई। जहां ब्लास्ट हुआ, वहां से सुरक्षाबलों का दस्ता गुजर रहा था। हादसे में सीआरपीएफ की गाड़ी को भी क्षति पहुंची है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है कि कार में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। कार के परखच्चे उड़ गए हैं। हालांकि, इस दौरान कार का ड्राइवर गायब है. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि बीते 14 फरवरी को पुलवामा में भी ऐसा ही आतंकी हमला हुआ था जिसमें आरडीएक्स से भरी कार सेना के काफिले से टकरा गई थी, इस हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे।
.png)



