Follow Us:

कांग्रेस छोड़ 9 लोगों ने थामा बीजेपी का दामन

कमल कृष्ण, हमीरपुर |

हमीरपुर के गांव थाना डरोगाण ग्राम पंचायत कोट में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने जनसभा को संबोधित किया।  उन्होंने भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्य व योजनाओं के बारे में समझाया किस प्रकार से मोदी सरकार की योजनाओं से जनता लाभान्वित हुई है।

मंडल अध्यक्ष कैप्टन रंजीत सिंह की अध्यक्षता में 9 लोगों ने कांग्रेस पार्टी छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के द्वारा पार्टी पटका पहनकर विधिवत रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।