Follow Us:

शिमला: चियोग में आग की भेंट चढ़े 2 मकान, लाखों का नुकसान

पी. चंद, शिमला |

जिला शिमला के चियोग में रविवार देर रात आग से 2 घर जलकर राख हो गए। काष्ठकुणी शैली में बने मकानों में रह रहे 2 परिवार बेघर हो गए हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आगजनी में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। हालांकि, जानी नुकसान नहीं हुआ है।

सूचना के बाद दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से करीब सात घंटे बाद आग पर काबू पाया। छत छिन जाने से 2 परिवार गांव के अन्य लोगों के पास ठहरने को मजबूर हैं।