Follow Us:

ऊना: कुठेड़ा में प्रवासियों की 41 झुग्गियां जलकर राख

रविंद्र |

जिला ऊना के पुलिस थाना अम्ब के तहत कुठेड़ा खैरला में प्रवासी मजदूरों की 41 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। इस आगजनी में पीड़ितों की करीब 4 लाख रुपये की संपत्ती जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंचे अग्निशमन के दलबल ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। साथ ही बताया जा रहा है कि सभी प्रवासी मजदूर मुरादाबाद और बदायूं उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार कुठेड़ा खेरला में अचानक ही प्रवासियों की झुग्गियों में आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन वह असफल रहे और घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गयी। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच आग को बुझाया। आगजनी में प्रवासियों का करीब 4 लाख का नुकसान आंका जा रहा है। उधर एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।