Follow Us:

किन्नौर के शासो में खाई में गिरी कार, 2 की मौत-2 घायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

प्रदेश के जिला किन्नौर के शासो में एक आल्टो कार ख़ड्ढ में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में 4 लोग सवार थे जिनमें से दो व्यक्तियों की मौत हो गई, दो महिलाएं घायल हैं। दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कार में कुल 4 लोग सवार थे। घायल महिलाओं का किन्नौर की स्पीलो पीएचसी में इलाज चल रहा है।