Follow Us:

रजनी पाटिल का हिमाचल दौरा रद्द, महाराष्ट्र में चुनाव के बाद आएंगी हिमाचल

नवनीत बत्ता |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी का 12 अप्रैल को होने वाला हिमाचल दौरा रद्द हो गया है। अब 12 अप्रैल को शिमला, 13 को कांगड़ा और 14 को हमीरपुर में होने वाले प्रस्तावित कार्यक्रम में रजनी पाटिल नहीं होंगी। इस पर रजनी पाटिल ने कहा कि 18 अप्रैल को महाराष्ट्र में चुनाव होने वाले हैं और उसके बाद वे हिमाचल आएंगी।

उन्होंने कहा कि हिमाचल में टिकट आवंटन के बाद एक माहौल पूरे प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में बना है और उसी माहौल का सीधा लाभ लोकसभा चुनावों में मिलेगा। पार्टी एक जुट है और सभी नेता अपने-अपने विधानभाओं में जीत दिलवाने के लिए मन लगाकर जुटे हुए हैं। मेरा ये मन है कि हिमाचल में भी कांग्रेस के पक्ष में नतीजे आने वाले हैं। टिकट आवंटन को लेकर उन्होंने कहा शाक्त उम्मीदवार मैदान में हैं और सभी बड़े नेताओं के विचार परमर्श के बाद ही टिकट दिए गए हैं, इसीलिए गुटबाजी जैसी कोई बात नहीं है।