Follow Us:

महिला बैंक कर्मचारी ने किया 9 साल के बच्चे का यौन शोषण, गिरफ्तार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

बद्दी में 9 बर्षीय बच्चे से य़ौन शोषण का आया मामला सामने है। यौन शोषण करने के आरोप में बद्दी पुलिस ने चंडीगड़ से एसबीआई की एक महिला कर्मचारी को हिरासत में लिया है। इस महिला कर्मी पर नौ वर्षीय बच्चे के साथ यौन शोषण का आरोप लगा है।

महिला पुलिस थाना बद्दी ने ये कार्रवाई बहुत ही गुप्त तरीके से की, क्योंकि मामला महिला और बच्चे से जुड़ा था। यौन शोषण का शिकार हुआ बालक बद्दी में अपने मामा और नानी के पास रहता है। मामा बद्दी के निकट एक सहकारी बैंक में कार्य करता है।

आरोपी महिला कर्मी बद्दी में बालक के मामा को मिलने आती थीं। आरोप है कि जब मामा घर पर नहीं था तो महिला ने बच्चे का यौन शोषण किया। मामा और नानी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी महिला को हिरासत में लिया।