Follow Us:

सिरमौर: ददाहू में पुलिस ने नष्ट किए अफीम की खेती के 1354 पौधे, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

पी. चंद |

जिला सिरमौर के नाहन में रेणुका तहसील के तहत ददाहू के साथ लगते गांव से पुलिस ने अफीम की खेती में 1354 पौधे नष्ट किये हैं। साथ ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

दरअसल प्रदेश में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत ये कार्रवाई की जा रही है। कहीं शराब तो कहीं से चिट्टे जैसे नशीले पदार्थ पुलिस की गिरफ्त में आ रहे हैं। इसी कड़ी में कुछ दिन पहले भी पुलिस ने पौंटा क्षेत्र में भी अफीम की अवैध खेती पकड़ी थी।