Follow Us:

ऊना: श्रद्धालुओं से भरा टेंपो हुआ हादसे का शिकार, 12 घायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

ऊना में एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराया। हादसे में 12 श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हादसे के समय श्रद्धालु शाहतलाई से माथा माथा टेक कर लौट रहे थे। इसी बीच बंगाणा के हरिनगर के पास टेंपो अनियंत्रित हो गया और पहाड़ी से जा टकराया। घटना की सूचना मिलते ही बंगाणा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए ऊना अस्पताल ले जाया गया।

गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार को भी ऊना के पंडोगा में श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो हादसे का शिकार हो गया था। इस हादसे में 2 साल के बच्चे की मौत हो गई थी जबकि 19 लोग घायल हो गए थे।