Follow Us:

नालागढ़: बगलैहड़ में कार- ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 4 लोग घायल- 2 की हालत गंभीर

पी. चंद |

नालागढ़ के बगलैहड़ में रविवार दोपहर को एक ट्रक और कार में भिड़त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार 4 लोग घायल हुए हैं। हालांकि इन चारों में से 2 घायलों की हालत ज्यादा गंभीर है जिन्हें पीजीआई रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(आगे खबर के लिए स्क्रोल करें…)

जानकारी के अनुसार नालागढ़ के बगलैहड़ में ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें कार सवार 4 लोगों में से 2 की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें पीजीआई रैफर कर दिया है। फिलहाल हादसे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। जबकि बाकी 2 घायलों का इलाज नालागढ़ के सिविल अस्पताल में करवाया जा रहा है।