Follow Us:

मुम्बई अग्निकांड के शहीदों की याद में अग्निशमन विभाग ने शुरू किया साप्ताहिक जागरूकता अभियान

पी. चंद |

फायर ब्रिगेड शहीदों की याद में हर साल की तरह इस बार भी शिमला में आज से अग्निशमन जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया है। सप्ताह भर में अग्निशमन विभाग अलग-अलग तरह की गतिविधियां कर लोगों को आग के बचाव की जानकारियां देगा। अग्निशमन सप्ताह का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश सरकार में प्रशासनिक अधिकारी नरेश ठाकुर ने किया।

दरअसल 14 अप्रैल 1944 को मुंबई के विक्टोरिया बंदरगाह पर खड़े फोर्ट स्ट्रीकाईन नाम के समुद्री जहाज में भीषण आग लगी थी। जहाज में भारी मात्रा में रुई और विस्फोटक सामग्री और खाद्य पदार्थ थे। आग को बुझाने के लिए सैंकड़ों फायर ब्रिगेडकर्मी प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान एक भीषण विस्फोट हुआ और 65 अग्निशमन जवान शहीद हो गए। उन्हीं शहीदों की याद में ये जागरूकता अभियान चलाया जाता है।

वहीं स्टेशन फायर ऑफिसर शिमला धर्म चंद शर्मा ने बताया कि अग्निशमन जागरूकता सप्ताह के दौरान विभाग स्कूलों, कॉलेजों, फैक्टरी, उद्योगों के साथ- साथ सार्वजानिक जगहों पर लोगों को आग लगने से बचने की सावधानियों के बारे में जागरूक किया जाएगा। अग्निशमन विभाग ने इस बार कार्यक्रम की थीम 'आग बुझाने से बेहतर उसकी सावधानी है' रखी है।

गर्मियां के मौसम में प्रदेश में हर साल जंगली आग से करोड़ों की सम्पदा का नुक्सान होता है। आग लगने का एक कारण लोगों में आगजनी के समय बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी का अभाव भी रहता है।