Follow Us:

सत्ती की अभद्र टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस प्रदेशभर में करेगी प्रदर्शन

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कल 16 अप्रैल को भाजपा के खिलाफ 11 बजे प्रदेश भर में विरोध रैलियों का आयोजन करेगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सती द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व उन के परिवार के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की कड़ी आलोचना करते हुए प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा से सार्वजनिक माफी मांगने को कहा है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने कहा  कि सत्ती की भाषा से साफ है कि उन की सोच कितनी निम्न स्तर की है। भरी सभा मे महिलाओं का अपमान करना उन का मानसिक दिवालियापन दर्शता है। उन्होंने कहा है कि महिलाओं के प्रति आदर का ढोंग करने वाली भाजपा को इस बारे अपना स्टैंड भी क्लियर करना चाहिए।

किमटा ने कहा कि भाजपा से किसी के भी चाहे वह पुरुष हो या महिला आदर और सम्मान की अपेक्षा करना अपने आप से ही बेमानी होगी।आज भाजपा के वरिष्ठ नेता,जिन्होंने इसे बनाया उन्हें अपमानित कर घर बिठा दिया गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की चुनावी भाषा से साफ है कि वह  पूरी तरह बोखलाए हुए है।देश के ज्वंलत मुद्दो से ध्यान हटाने के लिये विपक्षी दलों के खिलाफ अनाप शनाप बयान बाजी की जा रही है। वरिष्ठ नेताओं का चरित्र हनन किया जा रहा है।।

रजनीश किमटा ने सत्तपाल सत्ती से गांधी परिवार के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी पर तुरंत सार्वजनिक माफी मांगने को कहा है,अन्यथा प्रदेश में कांग्रेस उन के घेराव से भी पीछे नही हटेगी।